टाइम्स नाउ मध्य प्रदेश विशेष संवादाता मनोहर अग्रवाल बैतूल
समाजसेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 59 अनाथ, बेसहारा एवं वंचित बच्चों के जीवन को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। विजय सेवा न्यास के माध्यम से इन बच्चों को शिक्षा, संस्कार और बेहतर भविष्य के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह पहल उनके स्वर्गीय पिता एवं वरिष्ठ समाजसेवी विजय खंडेलवाल (बाबूजी) के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

हेमंत खंडेलवाल ने अपने पिता के आदर्शों और सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। न्यास द्वारा बच्चों की शिक्षा, आवास, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
विजय सेवा न्यास का यह प्रयास क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बच्चों के चेहरों पर दिखने वाली खुशी और आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि उन्हें एक सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने का अवसर मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार के कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ दूसरों को भी सेवा और सहयोग के लिए प्रेरित करते हैं।
समाजसेवा की इसी भावना को चरितार्थ करते हुए हेमंत खंडेलवाल और विजय सेवा न्यास ने यह सिद्ध कर दिया है कि सच्ची सेवा वही है जो जरूरतमंदों के जीवन में आशा और विश्वास का संचार करे।
