टाइम्स नाउ मध्यप्रदेश जयंत गोहे आमला
वार्ड क्रमांक 14 में आयोजित संपर्क अभियान शिविर में शिकायतों का त्वरित निराकरण आमला। मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी द्वारा संचालित संपर्क अभियान 2026 के अंतर्गत दिनांक 18 जून 2026 को आमला शहर के वार्ड क्रमांक 14 में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमला शहर प्रभारी ए.ई. श्री विलास उइके एवं जे.ई. चेतना रहड़वे की उपस्थिति में उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर के दौरान बिल संबंधी 2 शिकायतों का निराकरण किया गया।

वहीं बिल भुगतान से संबंधित 22 शिकायतों का निराकरण करते हुए 39 हजार रुपये की राशि का संग्रहण किया गया। तकनीकी, वोल्टेज एवं सर्विस लाइन से जुड़ी 4 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। इसके अलावा 3 नाम परिवर्तन के प्रकरणों का निराकरण किया गया। शिविर में 1 घरेलू स्थायी विद्युत कनेक्शन तथा 1 अस्थायी विद्युत कनेक्शन भी जारी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं की सभी प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण किया गया। संपर्क अभियान का उद्देश्य विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध कराना तथा बेहतर विद्युत सेवाएं सुनिश्चित करना है।
