मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 21 से 23 जून के बीच आंधी-तूफान और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है
टाइम्स नाउ मध्य प्रदेश न्यूज़ डेस्क भोपाल। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) भोपाल ने मध्यप्रदेश के लिए आगामी पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कई जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ वर्षा की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 20 जून से 24 जून 2026 के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में सक्रिय मौसमी प्रणालियों और दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति के कारण वर्षा गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। सीधी जिले में 20 जून को 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। वहीं अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी सहित कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वानुमान के अनुसार नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बालाघाट, मंडला, छिंदवाड़ा, सिवनी, डिंडोरी, शहडोल तथा पूर्वी मध्यप्रदेश के कई जिलों में 24 जून तक रुक-रुक कर वर्षा और गरज-चमक की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।
8 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा उत्तर प्रदेश के बांदा में 44.2°C दर्ज किया गया।
वहीं यूपी के प्रयागराज में 43.6°C, एमपी के खजुराहो 42.4°C, महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में 42.1°C, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 42°C, बिहार के छपरा में 41.8°C और झारखंड के डाल्टनगंज में 40°C रहा।
अगले दो दिन के मौसम का हाल
21 जून:
- बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना। बिहार में कुछ जगहों पर 50-70kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
- असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
- राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कई इलाकों में 40-60kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
22 जून:
- सिक्किम, उत्तर बंगाल, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है।
- राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश के साथ 40-60kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
- झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
- तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है।
