टाइम्स नाउ मध्य प्रदेश संवादाता आठनेर विशाल पिपरोले शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉक्टर सरोज पाटिल के मार्गदर्शन में भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत वसुधैव कुटुंबकम एक कार्यशाला का आयोजन किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी प्रोफेसर कमलेश पाटील डॉ सुरेंद्र जीतपुरे हरिकिशन कोगे डॉ गजानन ठाकरे प्रोफेसर आशीष धोटे इस कार्यक्रम में डॉक्टर सुरेंद्र जीतपुरे द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई इसी क्रम में प्रभारी प्रोफेसर कमलेश पाटील द्वारा भी वसुधैव कुटुंबकम हमें एक डोर में कैसे बंधे रहना है एक सूत्र में कैसे बांधना है इस बारे में अवगत कराया डॉक्टर गजानन ठाकरे द्वारा कुछ धर्मशास्त्र संबंधित बातो से अवगत कराते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गई l

कार्यक्रम की दूसरी रूपरेखा के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत विश्व संस्कृत दिवस के अवसर पर जिसके प्रभारी डॉ विनोद चौरसे द्वारा छात्रों को संस्कृत के महत्व के बारे में बताया गया कि हमारे जीवन में संस्कृत का कितना अधिक महत्व है इसी क्रम में डॉक्टर सुरेंद्र ने भी अपना व्याख्यान दिया गया l मंच संचालक प्रोफेसर प्रमोद गायकवाड द्वारा किया गया जिसमें समस्त छात्राएं एवं महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा l

