टाइम्स नाउ मध्यप्रदेश मुख्य प्रतिनिधि अभिषेक धोटे बैतूल
बैतूल जिले के ग्राम टाहली में महिको मक्का ने बनाया नया रिकॉर्ड, MRM 4064 की रिकॉर्ड तोड़ पैदावार से किसान हुए उत्साहित समाचार: ग्राम टाहली में महिको प्राइवेट लिमिटेड की मक्का किस्म ‘सबसे आगे – MRM 4064’ ने रिकॉर्ड उत्पादन देकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। एक एकड़ से प्राप्त उपज किसानों की उम्मीद से कहीं अधिक रही। इस शानदार परिणाम को देखकर मौके पर मौजूद किसान न केवल खुश हुए, बल्कि हैरान भी रह गए।

किसानों का कहना है कि उन्होंने अब तक किसी भी अन्य मक्का किस्म में इतनी उत्कृष्ट और भरपूर पैदावार नहीं देखी। कार्यक्रम के दौरान महिको कंपनी के क्षेत्र प्रतिनिधि देवेंद्र यादव और अंकित देशमुख ने किसानों के समक्ष थ्रेशिंग मशीन के माध्यम से वास्तविक एवं शुद्ध उत्पादन के आंकड़े प्रदर्शित किए। खुले तौर पर दिखाए गए परिणामों ने उपज की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को साबित किया। उपज के वास्तविक आंकड़े देखकर किसान अत्यंत प्रभावित हुए और उन्होंने एक स्वर में कहा कि महिको की मक्का किस्म MRM 4064 आने वाले मौसम में उनकी पहली पसंद होगी।
डेली अपडेट एवं लेटेस्ट समाचार के लिए टाइम्स नाउ मध्यप्रदेश के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े – क्लिक करे

किसानों ने इसे अधिक उत्पादन देने वाली, भरोसेमंद और लाभकारी किस्म बताया। महिको प्राइवेट लिमिटेड की यह पहल क्षेत्र के किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है, जिससे मक्का उत्पादन में वृद्धि और किसानों की आय बढ़ने की संभावनाएं प्रबल हुई हैं।

