टाइम्स नाउ मध्यप्रदेश विशेष संवादाता मनोहर अग्रवाल बेतुल +91 877 089 1345 :
बैतूल इंदौर फोरलेन पर खेड़ी के पास बाइक दुर्घटना ग्रस्त मासूम बच्चे सहित दंपति घायल खेड़ीसावलीगढ़ बैतूल इंदौर फोरलेन पर खेड़ीसावलीगढ़ के पास करंजी ब्रिज से बने सर्विस मार्ग पर जानलेवा गड्ढे हो गए है ।जिससे रोज कोई न कोई दुर्घटना का शिकार हो रहे है लेकिन सड़क निर्माण बंसल कंपनी के द्वारा बनाए गई सड़क की बखिया उधड़ने लगी है खेड़ी ग्राम के लिए फोरलेन से बनाए गए सर्विस मार्ग पर गड्ढे के कारण दुर्घटना अब आम बात हो गई हैआज दोपहर बैतूल की ओर से खेड़ी अपने ससुराल खेड़ी आ रहे दीपक मालवी ,पत्नी स्वाति और दो बच्चे रोहित और अयाश भी साथ ही थे लेकिन सड़क पर बने गड्ढे के कारण बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिसमें दो बच्चे और स्वाति दीपक मालवी को गंभीर चोट आई है वहीं 108 वाहन को फोन लगाए एक घंटा हो गया लेकिन महज 10 किलोमीटर दूर वाहन नहीं आ सका और देर से आया 108 वाहन क्या 10 किलो मीटर की दूरी एक घंटे में तय करता है वह भी हाइवे पर जो सवाल खड़ा कर रहा है प्रशासनिक व्यस्था पर ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में 112 वाहन उपलब्ध कराने के लिए माग की गई।थी लेकिन अब तक।नहीं।मिला ग्राम वासियों ने जिला कलेक्टर बैतूल से उचित कार्यवाही किया माग की |

