—
बैतूल 06 नवंबर 2025
पुलिस चौकी खेड़ी के ग्राम सेलगांव में गुरुवार को एक व्यक्ति के तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस कंट्रोल रूम बैतूल से सूचना मिलने पर जिला मुख्यालय से एसडीईआरएफ की टीम प्रभारी हवलदार अवधेश वर्मा, एसडीईआरएफ के छह जवान सैनिक योगेश, प्रियंका, रामकरण, कैलाश, लवकेश और शशांक फोर्स वाहन एम.पी. 02 एव्ही 8016 से चालक भूपेंद्र के साथ मौके के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 3:30 बजे तालाब से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान रवि पिता जुगरू इवने उम्र 40 निवासी सेलगांव के रूप में की गई। शव को कानूनी कार्यवाही के लिए पुलिस को सुपुर्द किया गया। टीम द्वारा सर्चिंग कार्य पूर्ण कर शाम 5 बजे मुख्यालय बैतूल वापस लौट आई।

