Jio ने भारत के युवाओं के लिए बेहद आकर्षक ऑफर लॉन्च किया है। कंपनी ने 18 से 25 वर्ष के स्टूडेंट्स को Google Gemini 2.5 Pro का सब्सक्रिप्शन पूरे 18 महीने के लिए फ्री देने की घोषणा की है। रिलायंस इंटेलिजेंस लिमिटेड और Google के बीच हुई इस पार्टनरशिप का लक्ष्य युवाओं को एडवांस AI टेक्नोलॉजी से जोड़ना है। जिसकी असल कीमत लगभग ₹35,000 है, वही सर्विस अब युवाओं को बिना किसी शुल्क के उपलब्ध होगी।
Jio का धमाका: 18–25 साल के युवाओं को 18 महीने तक फ्री मिलेगा Gemini 2.5 Pro
Gemini 2.5 Pro Google का शक्तिशाली AI मॉडल है, जो कोडिंग, लेखन, नोट्स बनाने, रिसर्च और इंटरव्यू प्रैक्टिस जैसे कार्यों में मदद करता है। इस ऑफर में यूजर्स को 2TB Google Cloud Storage भी मिलेगा, जिसमें Photos, Gmail और Google Drive का स्टोरेज शामिल होगा। इसके साथ ही AI Video Generator Video3 का सब्सक्रिप्शन भी फ्री दिया जाएगा, जिसकी मदद से यूजर 8 सेकंड की फोटो-रियलिस्टिक वीडियो तैयार कर सकते हैं। वीडियो में डायलॉग और साउंड इफेक्ट्स भी जोड़े जा सकेंगे, जिससे स्टूडेंट्स के प्रोजेक्ट और भी क्रिएटिव बनेंगे।
₹350 या उससे अधिक वाला 5G प्रीपेड या पोस्टपेड प्लान
इस ऑफर का लाभ वही लोग उठा सकते हैं जिनकी उम्र 18–25 वर्ष के बीच है और जिनके पास Jio का ₹350 या उससे अधिक वाला 5G प्रीपेड या पोस्टपेड प्लान सक्रिय है। ऑफर को क्लेम करने के लिए MyJio ऐप में “Claim Now” बटन पर क्लिक करना होगा। फिलहाल इस ऑफर पर कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है। ऑफर खत्म होने से पहले Google यूजर्स को रिमाइंडर ईमेल भेजेगा ताकि वे चाहें तो सब्सक्रिप्शन को कैंसिल कर सकें।
यह ऑफर 30 अक्टूबर से लागू हो चुका है। Jio का यह प्रयास स्टूडेंट्स को डिजिटल रूप से सशक्त बनाकर उन्हें पढ़ाई, प्रोजेक्ट्स और करियर तैयारी में नई तकनीक का लाभ देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
