बोरगांव सोसाइटी के हैंडओवर के बाद भी खाली, किसानों को...
अभिषेक धोटे की रिपोर्ट – ग्राम पंचायत बोरगांव जीन द्वारा लगभग एक माह पूर्व सोसाइटी गोदाम का हैंडओवर किए जाने के बावजूद अभी तक उसमें किसानों के लिए खाद की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। इस कारण क्षेत्र के किसान खाद के लिए परेशान हैं।
मध्यप्रदेश के बैतूल में आपात सेवा व्यवस्था ठप ? 10 किलोमीटर दूर 108 को आने में लगा एक घंटा,खेड़ी के पास फोरलेन पर तड़पते रही घायल मासूम व दंपति
ग्राम के किसानों का कहना है कि जब वे खाद लेने के लिए जीन स्थित सोसाइटी गोदाम पहुंचते हैं, तो उन्हें हर बार “कल आना” या “परसों आना” कहकर टाल दिया जाता है। वहीं, जीन क्षेत्र के किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो रही है।
मुल्ताई : सड़क पर गड्ढे, आमजन बेहाल ,मुल्ताई की सड़कों ने खोली व्यवस्था की पोल
बोरगांव में यह गोदाम पिछले दो वर्ष पूर्व निर्मित हुआ था और पंचायत द्वारा इसकी हैंडओवर प्रक्रिया पूरी कर समिति को सौंप दी गई थी। ग्राम सरपंच ने बताया कि पंचायत की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं, अब खाद की आपूर्ति समिति के जिम्मे है।
किसानों ने समिति के अधिकारियों और प्रबंधक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही खाद की आपूर्ति शुरू नहीं की गई, तो उन्हें गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि इस विषय पर तुरंत संज्ञान लेकर बोरगांव गोदाम में खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि आगामी बुवाई कार्य प्रभावित न हो।
