टाइम्स नाउ मध्यप्रदेश संवादाता विशाल पिपरौले आठनेर :
किसानों ने भरी हुंकार तहसील पहुंच कर दिया ज्ञापन कहा मक्का को समर्थन मूल्य मिले किसानों के समर्थन व्यापारियों ने दुकान बंद की किसानों को 10 घंटे लगातार बिजली एवं पारसडोह परियोजना का पानी मिले आठनेर।। भारतीय किसान संघ द्वारा आज व्यापारी संघ के सहयोग से आठनेर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को शत प्रतिशत बंद रखकर किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए आठनेर नगर में विशाल ट्रैक्टर रैली निकालकर किसानों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाकर उनके निराकरण हेतु प्रधानमंत्री कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार आठनेर को ज्ञापन सोपा गया है ज्ञापन में किसानों की मक्का ₹2400 से खरीदी किए जाने किसानों को 10 घंटे लगातार बिजली एवं पारसडोह परियोजना के अंतर्गत किसानों को दिए गए कनेक्शन का मेंटेनेंस कर तत्काल किसानों को पानी उपलब्ध करवाया जाए |

जबकि पारसडोह परियोजना को विभाग द्वारा 2022 में पूर्ण बता दिया गया है लेकिन धरातल पर स्थित यह है कि किसानों को अभी तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है। सभी प्रेशराइज्ड पाइपलाइन प्रोजेक्ट के किसानों को स्पिंगलर प्रदान किया जाए ताकि पानी की बचत हो घोगरी और मेंढा जलाशय के पाइप लाइन का कार्य अति शीघ्र पूर्ण कर किसानों को पानी प्रदान किया जाए किसानों की फसल सुरक्षा हेतु सब्सिडी पर फेंसिंग प्रदान की जाए जिला सहकारी और डबल लाक से किसानों को यूरिया उपलब्ध कराया जाए तथा सोलर पंप हेतु विद्युत विभाग का अस्थाई या स्थाई कनेक्शन की अनिवार्यता समाप्त की जाए बलराम तालाब पर भी सोलर पंप प्रदान किया जाए किसानों द्वारा बिजली विभाग को भी लाइट को लेकर ज्ञापन सोपा गया है।

