टाइम्स नाउ मध्य प्रदेश विशेष संवादाता मनोहर अग्रवाल बैतूल
बैतूल में कागजों में चल रही विकलांगों की योजनाएं उपचार के लिए भटक रही डेढ़ वर्षीय बच्ची खेड़ीसावलीगढ़ बैतूलजिले के विकासखंड भीमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ड़ोक्या के कासिया में स्वास्थ विभाग की लापरवाही के चलते मैदानी स्तर पर शासन की आर बी एस के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना दम तोड़ती नजर आ रही है कासिया निवासी शंभु बारस्कर की डेढ़ वर्षीय पुत्री आशु जो कि जन्म से ही पैर के दोनों पैर के पंजे टेढ़े होने के बावजूद उसे कोई उपचार नहीं मिल रहा है मेंढ़ा गांव में अस्पताल रहने के बावजूद मासूम बच्ची राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम का कोई लाभ नहीं मिल रहा वही दिव्यांग आशु के पिता ने तो विभाग की असलियत ही उजागर कर दी और कहा कि मेंढ़ा में अस्पताल है लेकिन कभी कभी कभार ही खुलता है लोग भगवान जैसे उनका इंतजार करते है बच्ची के पिता ने जिला कलेक्टर बैतूल से निवेदन किया है कि उसकी बच्ची।को उपचार मिल जाता और उसे नया जीवन मिल जाता उसके दोनों पैर के पंजे टेढ़े हो गए है|
